मुंबई में योग दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे उप राष्ट्रपति

Wednesday, Jun 20, 2018 - 10:15 PM (IST)

मुंबई: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ‘ बांद्रा रेक्लेमेशन सीलिंग प्रोमेनेड ’ पर कल सुबह आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। 

भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख आशीष शेलार द्वारा संचालित एनजीओ ‘ स्पंदन आर्ट ’ इस समारोह का अयोजन कर रहा है। सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘ उप राष्ट्रपति ने भाजपा विधायक आशीष शेलार द्वारा योग दिवस पर आयोजित समारोह का नेतृत्व करने का फैसला किया है। ’’  

शेलार के कार्यालय की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौके पर मौजूद रहेंगे। विज्ञप्ति में कहा गया कि केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, भाजपा सांसद पूनम महाजन , मुंबई पुलिस आयुक्त दत्ता पडसालगीकर , नगर निकाय प्रमुख अजोय मेहता और बड़ी संख्या में राज्य के अधिकारी समारोह में हिस्सा लेंगे।       
 

Punjab Kesari

Advertising