उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

Wednesday, Sep 30, 2020 - 12:18 AM (IST)

नई दिल्लीः उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित हो गए हैं। नायडू के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मंगलवार देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। ट्वीट में लिखा,‘‘ भारत के उपराष्ट्रपति ने आज सुबह कोविड-19 की अपनी नियमित जांच करवाई जोकि पॉजिटिव आई है। 

हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक है। उनकी पत्नी ऊषा नायडू की कोरोना जांच निगेटिव आई है और वह स्वयं आइशोलेशन में हैं।''  

वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। नायडू मंगलवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाए गए हैं। बिरला ने नायडू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा, ‘‘ माननीय उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'' 

Pardeep

Advertising