खराब मौसम के चलते ओडिशा नहीं जा सके उपराष्ट्रपति, 3 घंटे तक रायपुर एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार

Friday, Dec 27, 2019 - 04:24 PM (IST)

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू शुक्रवार को खराब मौसम के कारण ओडिशा में बोलंगीर की यात्रा पर नहीं जा सके। उपराष्ट्रपति भवन के सूत्रों के अनुसार नायडू को आज ओडिशा के बोलंगीर में भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड के एलपीजी बोटलिंग संयंत्र का उद्घाटन करना था और स्थानीय राजेंद्र महाविद्यालय के प्लेटिनम जुबली समारोह में हिस्सा लेना था, लेकिन बोलंगीर में खराब मौसम के कारण उनके हेलिकाप्टर को रायपुर से उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली। नायडू लगभग तीन घंटे तक रायपुर हवाई अड्डे पर मौसम अनुकूल होने का इंतजार करते रहे लेकिन द्दश्यता स्तर बहुत कम बना रहा।

 

अंतत: उन्होंने बोलंगीर की यात्रा रद्द कर दी। बाद में नायडू ने एक ऑडियो संदेश के जरिए इन महत्वपूर्ण अवसरों में शामिल न होने पर ओडिशा के लोगों से अफसोस व्यक्त किया। उन्होंने संदेश में कहा कि एलपीजी संयंत्र के शुरू होने से 20 लाख परिवारों को लाभ होगा और महिला सशक्तीरण को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र की महिलाओं का जीवन सुगम और स्वस्थ होगा और वे अपने परिवारों को अधिक समय दे पाएंगी।

Seema Sharma

Advertising