मोदी सरकार के लिए आज भी विनोद खन्ना जिंदा!

Saturday, Apr 29, 2017 - 02:12 PM (IST)

मुंबईः दिवंगत फिल्म अभिनेता और सांसद विनोद खन्ना का बीते दिनों गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में निधन हो गया लेकिन मोदी सरकार की वैबसाइट में वे आज भी जिंदा हैं। दरअसल, जब 16वीं लोकसभा मैंबर्स की लिस्ट खोली जाए तो उसमें विनोद खन्ना का नाम अभी भी शामिल है जबकि उनकी मौत के बाद वैबसाइट को अपडेट कर दिया जाना चाहिए था। 



फिल्मों की तरह ही विनोद खन्ना राजनीति सफर भी एक दम हिट रहा। विनोद खन्ना ने संसद सदस्य बनने से लेकर केंद्रीय मंत्री पद तक का सफर तय किया। वर्ष 2002 में केंद्र सरकार में उन्हें केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री बनाया गया। हालांकि 6 माह में ही उन्हें केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री का अहम पद सौंप दिया गया। 2004 में वह दोबारा गुरदासपुर से जीतकर संसद पहुंचे। हालांकि, 2009 में खन्ना चुनाव हार गए। लेकिन 16वे लोकसभा चुनाव में विनोद खन्ना ने इसी सीट से अपने पुराने प्रतिद्वंदी प्रताप सिंह बाजवा को पटखनी देखकर अपनी पुरानी हार का बदला ले लिया।



PM मोदी के डिजिटल इंडिया को सेंध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां डिजिटल इंडिया अभियान के तहत पूरे देश को इंटरनेट से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं वहीं मोदी सरकार के मंत्री ही इसमें सेंध लगा रहे हैं। नित्यानंद राय को बिहार भाजपा के अध्यक्ष बने 4 महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन पार्टी की वेबसाइट पर अभी भी मंगल पांडेय ही बिहार भाजपा के अध्यक्ष हैं। भाजपा ने अपनी वेबसाइट में अपने नए अध्यक्ष नित्यानंद राय को जगह नहीं दी। अगर हम मोदी सरकार के अन्य मंत्रालयों की बात करें तो उनकी भी हालत कुछ ऐसी है।
 

Advertising