कोरोना संकटः कनाडा की सांसद नीना टांगरी ने भारत को भेंट किए 2000 वेंटिलेटर, पंजाब से है खास नाता

Thursday, May 20, 2021 - 06:41 PM (IST)

टोरंटोः भारत सहित दुनिया भर के कई देश  कोरोना की तीसरी लहर का सामना कर रहे हैं। इस बीच भारत के हालात बेहद खऱाब होने के चलते कई देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया और भारत को इस संकट से निकलने के लिए मदद भेजी। इनमें अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन जैसे बड़े देशों सहित कई छोटे देश भी शामिल हैं। कोरोना के जारी संकट को देखते हुए कनाडा से एक बार फिर  भारत के लिए मदद का ऐलान किया गया है। कनाडा में सांसद भारत की बेटी नीना टांगरी  ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हमारी सरकार भारत में अपने दोस्तों और भागीदारों का समर्थन करने के लिए  सब कुछ कर रही है।मिसिसॉगा-स्ट्रीट्सविले के लिए प्रांतीय संसद की सदस्य नीना टांगरी ने कहा  कि हमारी सरकार भारत में अपने दोस्तों तक अधिक से अधिक मदद पहुंचाने का पर्यास कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भारत को निरंतर तत्काल चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने  के लिए  ब्रैम्पटन में ओ-टू मेडिकल टेक्नोलॉजीज द्वारा निर्मित  अतिरिक्त 2,000 e700  वेंटिलेटर दान कर रही है। यह सहायता हमारी सरकार के 3000 वेंटिलेटर के पहले के दान के अतिरिक्त है, जो इस सप्ताह भारत भेजा गया था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार निजी क्षेत्र और सामुदायिक संगठनों द्वारा दान किए गए अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों के परिवहन में भी मदद कर रही है। “ये वेंटिलेटर और अन्य आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति भारत के लोगों को कोरोना से लड़ने में सहायक होगी। इस महान में साथ देने के लिए प्रीमियर और ओंटारियो के लोगों को धन्यवाद, ”। टांगरी ने कहा कि COVID-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में ओंटारियो हमेशा अपने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा, जिसमें भारत भी शामिल है।

जानिए कौन हैं नीना

  • कनाडा में  मिसिसॉगा-स्ट्रीट्सविले की सांसद नीना तांगरी का पंजाब से खास रिश्ता है।
  • जांलधर के छोटे से गांव बिलगा के तांगड़ी परिवार की बहू हैं नीना।
  • हालांकि इस परिवार का कोई सदस्य अब बिलगा में नहीं रहता है। संबंधित सभी परिवार भी कनाडा में ही सेटल हो चुके हैं।
  • नीना तांगड़ी का मायका अमृतसर से संबंधित है। वे 1984 में इंग्लैंड में अश्वनी तांगड़ी से शादी करके तांगड़ी परिवार की बहू बनी थीं।
  • विवाह के बाद नीना तांगड़ी परिवार समेत कनाडा में रहने लगी और वहां अपनी इंश्योरेंस कंपनी चलाने के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यो में अग्रसर रहीं।
  • वर्ष 1994 में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए प्रोग्रेसिव कंजरवेटिव पार्टी ने उन्हें चुनाव में मिसीगासा स्ट्रीटविले (टोरांटो) से उतारा।
  • वे यहां से तीन बार चुनाव लड़ीं, लेकिन सफलता नहीं मिली।
  • बावजूद इसके पार्टी ने इस बार भी उन पर पर भरोसा जताया और चौथी बार नीना ने मैदान फतेह कर लिया।
  • 54 वर्षीय नीना तांगड़ी 24 साल से मिसीगासी की निवासी हैं।



 

Tanuja

Advertising