रूस में भारत के नए राजदूत बनाए गए वेंकटेश वर्मा

Wednesday, Aug 15, 2018 - 12:01 AM (IST)

नई दिल्ली: वरिष्ठ राजनयिक डी बाला वेंकटेश वर्मा को रूस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। दोनों देशों के बीच के रणनीतिक सहयोग के विस्तार को देखते हुए इस नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है। भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी वर्मा वर्तमान में स्पेन में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।

वह पंकज सरण का स्थान लेंगे, जिन्हें हाल ही में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। सरकार ने पार्थ सतपथी को यूक्रेन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है। भारतीय विदेश सेवा के 1990 बैच के सतपथी वर्तमान में नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

shukdev

Advertising