बीमार करुणानिधि की पहली तस्वीर आई सामने, नायडू ने जाना हालचाल

Sunday, Jul 29, 2018 - 05:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की वजह से चेन्नई के कावेरी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल में नेताओं का तांता लगा हुआ है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को करुणानिधि से मुलाकात कर डॉक्टरों एवं परिजनों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। इस दौरान अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम की पहली तस्वीर भी सामने आई है। 


अस्पताल को दौरा करने के बाद नायडू ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार करुणानिधि की हालत स्थिर हैं। उपराष्ट्रपति ने ट्वीट में कहा कि कावेरी अस्पताल का दौरा किया और पूर्व मुख्यमंत्री थीरु कलाइंगनार करुणानिधि से मिले। अस्पताल में उनके परिजनों और डॉक्टरों से मिलकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया उनकी हालत स्थिर है और शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।


नायडू शहर में एक संक्षिप्त यात्रा पर यहां पहुंचे और उन्होंने एम एस स्वामीनाथन अनुसंधान द्वारा आयोजित नेशनल कंसल्टेशन ऑन लिवरेजिंग एग्रीकलचर फॉर न्यूट्रिशन कार्यक्रम में भाग लिया। उपराष्ट्रपति ने दो समारोहों में भाग लेने के बाद कावेरी अस्पताल गये और द्रमुक अध्यक्ष के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 
करुणानिधि को गोपालपुरम आवास से शनिवार को डेढ़ बजे ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नायडू के साथ राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित अस्पताल भी थे। करुणानिधि के कावेरी अस्पताल में भर्ती करने के बाद एक बुलेटिन जारी किया गया जिसमें उनका ब्लड प्रेशर स्थिर बताया। मेडिकल प्रबंधन और पैनल के विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

vasudha

Advertising