बाबरी मस्जिद मामले में नायडू का बयान- बेदाग निकलेंगे सभी पार्टी नेता

Tuesday, May 30, 2017 - 04:17 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने आज भरोसा जताया कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाने के मामले में वरिष्ठ पार्टी नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और भाजपा के राज्यसभा सदस्य विनय कटियार बेदाग निकलेंगे। 

इन नेताओं समेत 12 अरोपी आज ही लखनऊ में केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) की विशेष अदालत के समक्ष पेश हुए, जहां उन पर आरोप तय कर दिए गए और निजी मुचलकों पर जमानत दे दी गई। इस बारे में सवाल पर नायडू ने कहा कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता निर्दोष हैं और वे इस मामले में बेदाग निकलेंगे। उन्होंने इस बारे में कोई और टिप्पणी करने से इंकार किया।  

Advertising