वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा पर पथराव, लगे अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे

Monday, Aug 27, 2018 - 09:25 AM (IST)

जयपुर: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा पर जोधपुर में पथराव किया गया। इस गौरव यात्रा के दूसरे चरण के दूसरे दिन जोधपुर में सी.एम. वसुंधरा राजे को कई जगह पर विरोध का सामना करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक पीपाड़ में गत देर रात आक्रोशित लोगों ने उनकी रथ यात्रा पर पथराव कर दिया। इससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। यही नहीं, अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। इस पूरे मामले पर वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता के इशारे पर यह सब किया गया है।

ये वे लोग हैं जिन्होंने राज्य के लिए आज तक कुछ नहीं किया है और सत्ता से दूर हैं, वे बौखलाहट में ऐसा कर रहे हैं। वे एक महिला को डराना चाहते हैं लेकिन हम इनसे डरने वाले नहीं हैं। वे शायद भूल रहे हैं कि नारी शक्ति किसी से डरने वाली नहीं है। यदि राजस्थान के लिए मेरी जान भी चली जाए तो मैं इसे अपनी खुशकिस्मती समझूंगी। फिलहाल रक्षाबंधन की वजह से इस यात्रा को अगले 3 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Seema Sharma

Advertising