वसुंधरा ने केरल में राहत के लिए 10 करोड़ की घोषणा

Saturday, Aug 18, 2018 - 09:30 PM (IST)

जयपुरः राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भयंकर बाढ़ और अतिवृष्टि की त्रासदी झेल रहे केरल को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दस करोड़ रूपए की सहायता देने की घोषणा की है।

वसुंधरा ने आज मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ितों की मदद के लिए यह सहायता राशि जारी की। उन्होंने बाढ़ की विभिषिका में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जाहिर की और त्रासदी में जान-माल को हुए व्यापक नुकसान पर चिंता भी व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राजस्थान सरकार और राजस्थान के लोग केरलवासियों के साथ हैं और उन्हें हर तरह की सहायता उपलब्ध कराने को तैयार हैं।

 

Yaspal

Advertising