कांग्रेस की मुंबई इकाई की प्रमुख बनीं वर्षा गायकवाड़, यह पद संभालने वाली पहली महिला

Saturday, Jun 10, 2023 - 06:46 AM (IST)

मुंबईः चार बार की विधायक वर्षा गायकवाड़ को शुक्रवार को कांग्रेस की मुंबई इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया। 

गायकवाड़ के सामने नगर निकाय चुनाव के अलावा लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावों से पहले पार्टी को एक बार फिर ‘पुनर्जीवित' करने का चुनौतीपूर्ण कार्य है। लंबे समय से लंबित बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव के लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले होने की उम्मीद है। 

गायकवाड़ (48) ने मुंबई कांग्रेस के प्रमुख के रूप में भाई जगताप की जगह ली। संयोग से, वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला हैं। वह धारावी से विधायक हैं। उन्होंने राजनीति में प्रवेश करने से पहले यहां सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में व्याख्याता के रूप में काम किया। उन्होंने गणित में स्नातकोत्तर किया है।

Pardeep

Advertising