हर्षवर्धन ने मोदी की तारिफों के बांधे पुल, कहा मोदी और वाजपेयी के विचार एक जैसे

Wednesday, Jul 27, 2016 - 11:20 PM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने को लेकर नरेंद्र मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी के विचार एक जैसे हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले हर्षवर्धन ने कहा कि मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की विरासत मिली है। 
 
हर्षवर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी में एक अन्य महान प्रधानमंत्री के गुण हैं जिन्हें हम अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में जानते हैं। उनके कार्यकाल में विज्ञान के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया गया, उन्होंने विज्ञान को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी में अटल बिहारी वाजपेयी के गुण हैं, दोनों के विचार एक जैसे हैं क्योंकि दोनों भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं।
Advertising