''वंदे मातरम'' को लेकर सामने आया बड़ा बयान!

Saturday, Apr 02, 2016 - 09:01 PM (IST)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के ‘भारत माता की जय’ के नारे से जुड़े बयान के बाद ''वंदे मातरम'' को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। संघ के एक शीर्ष पदाधिकारी भैयाजी जोशी ने कहा है कि वास्तव में ‘वंदे मातरम’ ही राष्ट्रगान है। इसका सम्मान किया जाना चाहिए। इससे दूसरी भावना पैदा होने का कोई कारण नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई वास्तविक अर्थों पर विचार करता है तो वंदे मातरम हमारा राष्ट्रगान है। जोशी ने कहा कि ''जन गण मन'' कब लिखा गया? इसे कुछ वक्त पहले लिखा गया था लेकिन ''जन गण मन'' में राष्ट्र को ध्यान में रखकर भावनाएं व्यक्त की गई हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि ''वंदे मातरम'' में जाहिर की गई भावनाएं राष्ट्र की विशेषता और बनावट को रेखांकित करती हैं। दोनों गीतों के बीच का अंतर है। दोनों का सम्मान किया जाना चाहिए।
Advertising