वंदे भारत मिशन: विदेश से लौटे दो भारतीय कोरोना संक्रमित

Saturday, May 09, 2020 - 11:04 PM (IST)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के कारण विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सरकार वंदे भारत मिशन के तहत स्वेदश ला रही है। इस बीच खाडी देशों से केरल लौटे 363 नागरिकों में से दो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।  दोनों दुबई और अबूधाबी से लौटे हैं। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने शनिवार को ये जानकारी दी।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि दो लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या 505 हो गई है। फिलहाल 17 लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि इडुक्की के निवासी एक रोगी को ठीक होने के बाद आज छुट्टी दे दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा, 'राज्य में 23,930 लोगों को निगरानी में रखा गया है, इनमें से 334 लोग विभिन्न अस्पातलों के पृथक वार्ड में भर्ती हैं।' विजयन ने कहा कि केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 505 में से 485 लोग ठीक हो गए हैं। राज्य में तीन रोगियों की मौत हुई है।

  

shukdev

Advertising