वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने से वैष्णो देवी यात्रियों को होगी सुविधा:डा जतिन्द्र सिंह

Thursday, Jul 22, 2021 - 04:59 PM (IST)

जम्मू: केन्द्रीय मंत्री डा जतिन्द्र सिंह ने वंदे भारत रेल सेवा फिर से शुरू होने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी। 


उन्होंने इस संदर्भ में माइक्रोब्लागिंग साइट पर लिखा है, वंदे भारत एक्सप्रेस। प्रसिद्ध मांग और दिल्ली से कटरा के बीच फिर से शुरू। सभी यात्रियों की तरफ से धन्यवाद प्रधानमंत्री जी।

सिंह ने कहा कि कोविड 19 के कारण इसे रोका गया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने यात्रियों को सुरक्षा यात्रा का वादा किया था। उसे निभाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा को और ज्यादा बढ़ावा मिलेगा।
 

 

Monika Jamwal

Advertising