वंदे भारत एक्सप्रेस बनी जीवन की नई उम्मीद, तीन दिन में दूसरी बार पहुंचाया गया दानदाता का हृदय

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 12:46 AM (IST)

नेशनल डेस्कः गुजरात में रविवार को महज तीन के अंदर दूसरी बार एक दानदाता का हृदय वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से अंकलेश्वर से अहमदाबाद पहुंचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
railway-donor-heart-3
इससे पहले शुक्रवार को वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए एक दानदाता का हृदय सूरत से अहमदाबाद पहुंचाया गया था। इस कार्य के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को अंकलेश्वर रेलवे स्टेशन पर रोका गया, ताकि दानदाता का हृदय ट्रेन में रखा जा सके। यह हृदय श्रीमती जया बेन मोदी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल से स्थानीय पुलिस के बनाए 'ग्रीन कॉरिडोर' के जरिए रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। 

Indian Railways transports India’s first live donor heart by train, Vande Bharat completes life-saving mission
गुजरात सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया, "इसके बाद दानदाता का हृदय वंदे भारत एक्सप्रेस से अहमदाबाद स्थित यू.एन. मेहता अस्पताल हृदय रोग संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र पहुंचाया गया।" 

अधिकारियों ने बताया कि हृदय अहमदाबाद पहुंचाए जाने के बाद भी 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाया गया। हृदय तय समय सीमा में अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने अस्पताल में 78वां हृदय प्रतिरोपण सफलतापूर्वक किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News