सड़क पर अचानक आया जंगली सूअर, बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई बेकाबू वैन, 15 यात्री घायल
punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 01:50 PM (IST)
Kerala Thrissur Road Accident : केरल के त्रिशूर जिले से एक हैरान करने देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां देर रात राज्य राजमार्ग (State Highway) पर सफर कर रही एक वैन के सामने अचानक एक जंगली सूअर आ गया। सूअर की जान बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया जिससे अनियंत्रित वैन एक दुकान को तोड़ते हुए सीधे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में वैन में सवार सभी 15 यात्री घायल हो गए हैं।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इस रूट पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए अलर्ट जारी किया है। जानकारी के बता दें कि यह हादसा रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे वडक्कनचेरी-कुन्नमकुलम मार्ग पर राज्य राजमार्ग पर हुआ। वैन में 15 यात्री सवार थे और यह पलक्कड़ से गुरुवायूर जा रही थी।
यह भी पढ़ें: Bomb Threat Email: कन्नूर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह, पुलिस ने की FIR दर्ज
पुलिस ने बताया कि अचानक एक जंगली सूअर सड़क पार करने लगा और उसे बचाने की कोशिश में चालक ने वाहन मोड़ दिया जिससे वैन पहले लॉटरी की दुकान से टकराई और फिर एक पेड़ से टकरा गई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने यात्रियों को बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में मौसम हुआ मेहरबान, सामान्य से कम रहा न्यूनतम तापमान
पुलिस ने बताया कि सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें त्रिशूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि हादसे में वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। उन्होंने वाहन चालकों से इस मार्ग पर सावधानी बरतने की अपील की।
