रन फॉर यूनिटी: झांसी भी दौड़ी देश के साथ

Wednesday, Oct 31, 2018 - 03:35 PM (IST)

झांसी: लौह पुरूष और भारत की एकता के प्रतीक सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी में भी ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस विभाग और नगर के संभ्रात लोगों ने हिस्सा लिया। यातायात पुलिस द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक सुभाष सिंह बघेल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ध्यानचंद स्टेडियम से दौड को रवाना किया जो इलाइट चौराहे से होती हुई वापस यहीं आकर संपन्न हुई। इस दौड़ में पुलिस ,यातायात पुलिस की टीम, समाजसेवी, पत्रकार और कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।  



इस अवसर पर भी बघेल ने कहा कि सरदार पटेल की स्मृति में आज पूरे देश में रन फॉर यूनिटी के तत्वाधान में दौड़ का आयोजन किया जा रहा है और हमारे नगर में भी दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस और यातायात विभाग के साथ साथ शहर के गण्मान्य लोगों ने हिस्सा लिया। प्रथम गृहमंत्री की यहां इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित प्रतिमा पर प्रशासनिक अमला मौजूद रहा और जिलाधिकारी सहित राजनीतिक लोगों ने भी पटेल की उपलब्धियों को याद किया। 



इस दौरान यातायात पुलिस ने यातायात को सुचारू बनाये रखने और दौड़ के कारण किसी तरह से जाम आदि नहीं लगने देने की चाक चौबंद व्यवस्था पहले से ही की थी। दौड़ के दौरान यातायात में किसी तरह का व्यवधान नहीं रहा। पटेल की जयंती पर स्कूली बच्चों ने भी रैलियों का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों से निकाली गई रैली इलाइट चौराहे होते हुए इलाहाबाद बैंक चौराहे पहुंची जहां स्थित लौह पुरूष की प्रतिमा पर सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

Anil dev

Advertising