प्यार के इम्तिहान की डेटशीट जारी, Valentine week आज से

Thursday, Feb 07, 2019 - 10:14 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

जालंधर (शीतल): ‘दिल दियां गल्ला करांगे नाल-नाल बैठ के, अक्ख नाल अक्ख नूं मिला के....’ जब प्यार का मौसम आए तो हर दिल का यहीं अरमान होता है कि अपने खास अजीज के साथ दो पल सुकून से बैठ कर खूब सारी दिल की बातें की जाएं। फरवरी माह में पहले जहां बच्चों को पढ़ाई के एग्जाम का डर सताता है, वहीं दूसरी ओर युवाओं को प्यार के एग्जाम को पास करने की ख्वाहिश भी होती है। आखिर हो भी क्यों न, दुनिया भर में प्यार के इजहार के लिए 7 से 14 फरवरी तक प्यार का मौसम यानी ‘वैलेंटाइन वीक’ जो मनाया जाता है, जिसका हर युवा मन को बेसब्री से इंतजार रहता है। प्यार के मौसम में युवा अपने प्यार का इजहार करने के लिए पूरे वर्ष भर नए-नए ढंग सोचते रहते हैं। ग्लोबलाइजेशन के कारण युवाओं में ‘वैलेंटाइन वीक’ के दौरान सच्चा प्यार ढूंढने की खूब कोशिशें की जाती हैं। 

एक ओर जहां युवा अपने फ्रैंड सर्कल में सच्चे हमसफर की तलाश करते हैं वहीं कुछ मनचले सिर्फ हंसी-मजाक या किसी को तंग करने के लिए भी फिजूल की फब्तियां कसते फिरते हैं इसलिए कुछ अभिभावक ऐसे युवाओं की मनचली शरारतों पर शिकंजा कसने की तैयारी में होंगे।

कब क्या मनाया जाएगा?
    7 फरवरी-
    रोज डे
    8 फरवरी-    प्रपोज डे
    9 फरवरी-    चॉकलेट डे
    10 फरवरी-  टेडी डे
    11 फरवरी-  प्रॉमिस डे
    12 फरवरी-  हग डे
    13 फरवरी-  किस डे
    14 फरवरी-  वैलेंटाइन डे

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

Niyati Bhandari

Advertising