इस लड़की का वीडियो देखकर आपको भी याद आ जाएगा आपका प्यार

Monday, Feb 12, 2018 - 01:25 PM (IST)

नई दिल्ली: वैलेंटाइन वीक चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की खास अंदाज में आंखों ही आंखों में रोमांस करती हुई दिखाई दे रही है। देखते ही देखते यह सॉन्ग टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया।  

1 मिलियन से ज्यादा मिल चुके हैं व्यू
दरअसल यह मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' का सीन है, जो कि एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की डेब्यू फिल्म है। फिल्म के एक गाने 'मनिक्या मलरया पूवी' में प्रिया प्रकाश ने आंखों से इशारे किए हैं। इस गाने को शान रहमान ने कम्पोज किया है, जबकि आवाज विनीत श्रीनिवासन ने दी है। केवल 24 घंटे में ही गाने को 1 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। लोगों को उनके आंखों ही आंखों में रोमांस करने का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। केरल में जन्मी इस एक्ट्रेस ने फिल्म में एक स्कूल की लड़की का किरदार निभाया है। यह फिल्म 3 मार्च, 2018 को रिलीज होगी। 

Advertising