सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाले वीडियो को लेकर प्रिया प्रकाश का खुलासा

Thursday, Feb 15, 2018 - 12:51 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया की सनसनी बन चुकी मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने वैलेंटाइन डे के मौके पर खुलासा किया है कि जब उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही थीं, तब वे इस खबर से बेघर थीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वैलेंटाइन डे पर उनको ढेरों लड़कों ने मैसेज कर किया प्रपोज किया है। सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों मैसेज आए हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक इन मैसेज को खोलकर भी नहीं देखा है। उन्हें ये सब मैसेज पढऩे का टाइम नहीं मिला है। टीवी पर दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद नहीं सोचा था कि वो एक छोटे से वीडिया क्लिप से इतनी फेमस हो जाएंगी। 

आपको यह जानकर हैरान होगी वीडियो वारयल होने के बाद प्रिया प्रकाश के इंस्टाग्राम पर रातों रात 187000 नए फॉलोअर्स जुड़े हैं।  अब प्रिया के इंस्टाग्राम पर करीब 32 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप पर ये गाना जबरदस्त शेयर किया जा रहा है। 

3 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रिया की यह वीडियो निकाली गई थी जिस पर दर्शकों का दिल आ गया और वो वायरल हो गईं। इस गाने की क्लिप ने कुछ ही घंटों में प्रिया को देशभर में पहचान दिला दी है।

लोगों को लड़की द्वारा दिए गए एक्सप्रेशंस इतना पसंद आ रहे हैं, कि महज कुछ घंटों के भीतर ही इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं, लोगों को इस वीडियो में दिख रही खूबसूरत लड़की की मुस्कान काफी भा रही है, तभी तो लोग इस वीडियो को ना सिर्फ देख रहे हैं, बल्कि शेयर भी कर रहे हैं।  


 

Advertising