वाजपेयी की जीवनी झारखंड के स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल होगी- रघुवर दास

Monday, Aug 20, 2018 - 09:41 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जीवनी को स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल करेगी ताकि आनेवाली पीढ़ी उनके विचारों और उनके कार्यों के बारे में जान सके। इस संबंध में शिक्षा मंत्री को निर्देश भी राज्य सरकार द्वारा दिया गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड के निर्माता हैं। झारखण्ड राज्य उनकी देन है। राज्य की सवा तीन करोड़ जनता और राज्य सरकार का यह कर्तव्य बनता है कि उनके लिए कुछ विशेष करें। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज झारखण्ड सचिवालय में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सदैव हमारे आदर्श एवं प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उनकी अस्थियां झारखण्ड की प्रमुख पांच नदियों में विर्सिजत की जाएंगी।

Pardeep

Advertising