वैष्णो देवी के दर्शन करने आए यात्री की मौत

Tuesday, Nov 20, 2018 - 02:53 PM (IST)

जम्मू:  श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनों हेतु आए एक श्रद्धालु की दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। श्रद्धालु आधार शिविर कटरा में बेसुध होकर गिर पड़ा, उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित करार दिया। मृतक की पहचान 70 वर्षीय प्रदीप आशोक शाह निवासी शोलापुर महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शाह थ्री व्हीलर में सफर कर रहा था कि अचानक से बेहोश हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा।
 

Monika Jamwal

Advertising