वैष्णो देवी के निकट पेड़ पर फांसी पर लटका मिला तीर्थयात्री

Monday, May 21, 2018 - 03:05 PM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी श्राइन के निकट एक पेड़ से एक तीर्थयात्री का शव फांसी से लटका हुआ मिला। पुलिस ने खुदकुशी का संदेह व्यक्त किया है।   एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव बान गंगा के निकट परना धरोड में एक पेड़ पर टंगी रस्सी से लटका हुआ मिला। यह पेड़ मंदिर की ओर जाने वाली मुख्य सडक़ से 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। पीड़ित की पहचान हरियाणा में पानीपत निवासी 23 वर्षीय विजय कुमार के रूप में की गयी है।   उन्होंने बताया कि एक तीर्थयात्री ने शव देखा जिसने पुलिस को सूचना दी।   अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पीड़ित ने खुदकुशी की है।  
 

Monika Jamwal

Advertising