वैष्णो देवी यात्रा: दिन की बजाए श्रद्धालु रात के समय कर रहे हैं यात्रा

Tuesday, Jun 04, 2019 - 11:44 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
कटड़ा (अमित): इन दिनों उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी का असर वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं पर भी देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के कारण अधिकतर श्रद्धालु दिन की बजाय रात के समय वैष्णो देवी की यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं। वैष्णो देवी भवन पर से मिली जानकारी के अनुसार भवन पर दिन की बजाय रात के समय श्रद्धालुओं की अधिक चहल-पहल देखने को मिल रही है। वहीं यात्रा हेतु महत्वपूर्ण हैलीकॉप्टर सेवा व बैटरी कार सेवा का भी श्रद्धालुओं द्वारा भरपूर लाभ लिया जा रहा है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार दिन में भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते इक्का-दुक्का श्रद्धालु ही यात्रा पर्ची हेतु पहुंचते नजर आते हैं, जबकि शाम 6 बजे के बाद से अक्सर श्रद्धालुओं की भीड़ पंजीकरण कक्ष पर यात्रा पर्ची हेतु पहुंच रही है। वहीं कटड़ा के बाजारों में भी शाम के समय ही श्रद्धालुओं की भीड़ खरीदारी करने निकलती नज़र आ रही है।

किस महीने कितनी रही श्रद्धालुओं की सं या में कमी-
माह वर्ष 2018 वर्ष 2019
जनवरी 545945 501880
फरवरी 343162 269739
मार्च 796852 462369
अप्रैल 728666 690893
मई 944614 807125 

पहले 5 महीनों में 6.27 लाख कम श्रद्धालु पहुंचे मां भगवती के दरबार-
पिछले वर्ष की तुलना में जारी वर्ष के पहले 5 महीनों में करीब 6.27 लाख कम श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में हाज़िरी लगाई है। यह जानकारी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक साइट से मिले आंकडों के अनुसार मिली है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 के पहले 5 महीनों के दौरान 33,59,239 श्रद्धालुओं ने नमन किया था तो वहीं जारी वर्ष के दौरान 27,32,006 श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई है। यात्रा में इस कमी का मु य कारण कश्मीर केे पुलवामा हमले सहित लोकसभा चुनावों को माना जा रहा है। वहीं चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद से कटड़ा में भी श्रद्धालुओं की सं या में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। जारी जून माह की बात करें तो पहले 3 दिनों के दौरान कटड़ा में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। 1 जून को 31,480, 2 जून को 39,100 श्रद्धालुओं द्वारा वैष्णो देवी भवन पर नमन किया गया तो वहीं आज खबर लिखे जाने तक करीब 28 हजार श्रद्धालुओं द्वारा पंजीकरण करवाया गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले 5 महीनों में 6.27 लाख श्रद्धालुओं की कमी का आंकड़ा जून माह में बढ़ौतरी के समय कुछ हद तक घट सकता है।

Jyoti

Advertising