मां वैष्णो देवी के भवन में ताजा बर्फबारी का अद्भुत नजारा (Watch video)

Saturday, Jan 05, 2019 - 11:04 AM (IST)

कटड़ा (अमित): माता वैष्णो देवी के यात्रियों को जहां इन दिनों कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है वहीं शुक्रवार रात्रि ऊंचे क्षेत्र में जारी इसके बाद शनिवार सुबह वैष्णो देवी भवन पर ताजा हिमपात हुआ। जिसके चलते वैष्णो देवी भवन पर बर्फ की सफेद चादर दिखनी शुरू हो गई थी। 

वहीं इस बीच भैरव घाटी रोपवे सेवा ब हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित हुई। भवन पर से मिली जानकारी अनुसार शनिवार सुबह खबर लिखे जाने तक करीब 4 इंच तक बर्फ गिरी थी। जबकि समूचे खेत्र में लगातार बर्फबारी जारी थी। 

श्रद्धालुओं की सुविधा प्रदान करने के लिए बोर्ड की टीमें लगातार प्रयास में जुटी हुई है की यात्रा मार्ग पर पड़ी बर्फ को साथ साथ ही हटाया जाए, ताकि यात्रियों को फिसलन आधी का सामना न करना पड़े।

Anil dev

Advertising