वैष्णो देवी श्रद्धालुओंके लिए बड़ी खबर

Wednesday, Feb 10, 2021 - 07:40 PM (IST)

जम्मू: वैष्णो देवी मंदिर की पुरानी एवं प्राकृतिक गुफा को मकर सक्रांति के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था और तब से काफी संख्या में लोग माता के दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन करते हुए पूजा अर्चना की।

 

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रमेश कुमार ने कहा कि आमतौर पर श्रद्धालुओं को प्राकृतिक गुफा से होकर माता के दर्शन की अनुमति तब दी जाती है, जब श्रद्धालुओं की प्रतिदिन की संख्या 10,000 से कम होती है। उन्होंने बताया कि गुफा मंदिर की यात्रा सुगमता से चल रही है और 2021 में अब तक 5.17 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अब तक दर्शन किए हैं।
 

Monika Jamwal

Advertising