वैष्णो देवी हादसे की उच्चस्तरीय जांच के दिये गये आदेश, मौके पर पहुंच रहे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

Saturday, Jan 01, 2022 - 08:55 AM (IST)

नेशनल डेस्क: नए साल की सुबह होती ही माता वैष्णो देवी मंदिर में एक बड़ा हादसा हो गया, मंदिर परिसर में सुबह 2:45 बजे मची भगदड़में 13 लोगों की मौत हो गई है, इसके अलावा 26 लोग जख्मी हो गए। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि यह हादसा तड़के 2:45 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट्स में हमें यह पता चला है कि कुछ लोगों के बीच बहस हुई थी और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है।  
 

वहीं, वैष्णो देवी हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिये गये हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर बताया कि मैं तुरंत माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंच रहा हूं। मैं वहां प्रशासन से हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी लूंगा।

 

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर अहम जानकारी दी गई है। उपराज्यपाल ने बताया कि मैंने गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत की है और उन्हें इस घटना की जानकारी दी है। इस मामले में उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। इस जांच कमेटी का नेतृत्व मुख्य सचिव (गृह) करेंगे।

Anu Malhotra

Advertising