Vaibhav Suryavanshi Net Worth: पिता ने बेच दी खेती की जमीन, बेटे ने IPL में मचाया गदर, जानें आज कितने करोड़ के मालिक हैं वैभव सूर्यवंशी

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 04:04 PM (IST)

Vaibhav Suryavanshi Net Worth: बिहार के समस्तीपुर (ताजपुर) के रहने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने यह साबित कर दिखाया है कि अगर दिल में कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो उम्र मायने नहीं रखती। आज वैभव न केवल IPL का हिस्सा हैं, बल्कि करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। बिहार के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के सबसे बड़े उभरते सितारों में से एक बनकर सामने आए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा है और आईपीएल से होने वाली कमाई, मैच फीस और शुरुआती एंडोर्समेंट से उनकी कुल संपत्ति लगभग 2-5 करोड़ रुपये आंकी गई है। अपनी निडर बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले वैभव कम उम्र में ही रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करके सबका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। 

4 साल की उम्र से शुरू हुआ सफर
वैभव का क्रिकेट से लगाव तब शुरू हुआ जब वे महज 4 साल के थे। उनके पिता, जो पेशे से एक किसान हैं, ने वैभव की प्रतिभा को बहुत जल्द पहचान लिया था। बेटे के सपनों को पंख देने के लिए उनके पिता ने अपनी खेती की जमीन तक बेच दी। घर के पास ही एक छोटा सा प्रैक्टिस एरिया बनाया गया ताकि वैभव दिन-रात अभ्यास कर सकें।

लॉकडाउन का वह 'वायरल' वीडियो
सोशल मीडिया पर वैभव का एक वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें वे घर की छत पर अकेले प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। यह वीडियो लॉकडाउन के समय का है। उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि छत पर कोन्स (cones) और गेंदों के साथ फुटवर्क सुधारने वाला यह लड़का एक दिन बड़े स्टेडियमों में चौके-छक्के लगाएगा।

IPL 2024: फर्श से अर्श तक का सफर
वैभव की किस्मत तब बदली जब IPL 2024 की नीलामी (Auction) हुई। Rajasthan Royals ने उन्हें ₹1.1 करोड़ की भारी-भरकम राशि में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस मात्र ₹30 लाख था।

मैदान पर प्रदर्शन:
अपने पहले ही मैच में पहली गेंद पर छक्का जड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ शानदार अर्धशतक बनाया। नेट वर्थ (Net Worth) की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी की कुल संपत्ति लगभग ₹2.5 करोड़ आंकी गई है। इसमें उनकी IPL सैलरी, मैच फीस और शुरुआती ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News