corona vaccination: देश में 75% वयस्कों का टीकाकरण पूरा, PM मोदी ने राष्ट्र को दी बधाई
punjabkesari.in Sunday, Jan 30, 2022 - 01:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की वयस्क आबादी में से 75 प्रतिशत का टीकाकरण पूरा होने पर रविवार को देशवासियों को इस ''महत्वपूर्ण उपलब्धि'' के लिए बधाई दी और कहा कि उन्हें उन सभी लोगों पर गर्व है, जो टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर बताया था कि भारत ने 75 प्रतिशत वयस्क आबादी के कोविड टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
प्रधानमंत्री ने मंडाविया के इस ट्वीट को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा कि सभी वयस्कों में से 75 प्रतिशत का टीकाकरण पूरा हो चुका है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए देशवासियों को बधाई। मोदी ने ट्वीट किया, ''टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे सभी लोगों पर गर्व है।'' भारत में covid-19 रोधी टीके की अब तक 165.70 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

HPSSC ने घोषित किया विभिन्न पदों की लिखित छंटनी परीक्षा का परिणाम, जानें पूरी डिटेल

ताइवान से अमेरिकी विमान की उड़ान से भड़का चीन, कहा- क्षेत्र में शांति को खतरे में डाल रहा अमेरिका

चिदंबरम ने गर्भपात संबंधी अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले की आलोचना की

ब्रिटेन की ख़ुशी पटेल ने जीता मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 का खिताब