उत्तराखंड भूस्खलन के मृतकों के शव कश्मीर पहुंचे

Monday, Dec 24, 2018 - 12:29 PM (IST)

श्रीनगर : उत्तराखंड में भूस्खलन में मारे गए सात मजदूरों के शव  विशेष हेलीकाप्टर से उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में उनके पैतृक गांव लाए गए। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शवों को विशेष हेलीकाप्टर से पहले जम्मू लाया गया फिर बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक उनके गृह नगर उरी ले जाया गया।


उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में चार धाम ऑल वेदर रोड निर्माण स्थल के नजदीक शुक्रवार को हुए भूस्खलन में सात मजदूर मारे गये थे और तीन मजदूर घायल हो गये थे। सभी दस मजदूर उत्तरी कश्मीर के उरी के निवासी थे। मृतकों की पहचान बिलाल अहमद , सिब्बी , अब्दुल राशिद, इम्तियाज अहमद, मुश्ताक अहमद, जहूर हामिद, और गुलजार अहमद के रूप में की गयी है जबकि अल्ताफ  आजम, मोहम्मद अब्बास, और अल्ताफ  हुसैन घटना में घायल हो गये थे।
 

Monika Jamwal

Advertising