पत्नी को बेटे की बुरी नजर से बचाने के लिए थाने पहुंचा पिता, सामने आई घिनौनी सच्चाई

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 11:06 AM (IST)

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, यहां एक व्यक्ति ने अपने बेटे पर अपनी पत्नी यानी उसकी सौतेली मां के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। 


पहली पत्नी की कुछ साल पहले हो गई थी मौत
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की पहली पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। कुछ समय बाद उसने दूसरी शादी कर ली। उसकी पहली पत्नी का बेटा शादीशुदा है। आरोप है कि वह अपनी सौतेली मां पर बुरी नजर रखता है। यही नहीं वह नशे में उसके साथ छेड़छाड़ भी करता है। विरोध करने पर गाली-गलौज और घर से निकालने की धमकी देता है। 
 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बीती रात भी वह शराब पीकर आया और उसकी पत्नी यानी अपनी सौतेली मां को बुरी नीयत से दबोच लिया। विरोध करने पर उसने हमला कर उसे घायल कर दिया, साथ ही धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस अब शिकायत के आधार पर आरोपी को ढूढने में लगी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News