उत्तराखंड: राजनाथ सिंह ने चमोली में की शस्त्र पूजा, सेना के जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा

Wednesday, Oct 05, 2022 - 09:56 AM (IST)

नेशनल डेस्क: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को दशहरे के मौके पर चमोली में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ शस्त्र पूजा की। राजनाथ सिंह मंगलवार को दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत देहरादून पहुंचे थे।

 

जीटीएस हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने शाम को देहरादून में सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए वे हमेशा आगे रहते है, उनके आगमन से निश्चित रूप से हमारे वीर जवानों का मनोबल बढ़ेगा।

Seema Sharma

Advertising