SP leader Dies: सपा नेता विनोद यादव की मौत: शादी से लौटते समय नीलगाय से टकराई कार
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 10:39 AM (IST)
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता विनोद यादव की मृत्यु हो गई। हादसा खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के सिरसी गांव के पास हुआ।
पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के अनुसार, विनोद यादव शादी समारोह में शामिल होने के बाद उरुवा बाजार, गोरखपुर से कार से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात लगभग 1 बजे कार सड़क पार कर रही नीलगाय से टकरा गई। अचानक हुई टक्कर से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा।
हादसे में विनोद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ में कार में मौजूद अन्य लोगों को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मलौली ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विनोद यादव, उम्र 48 वर्ष, समाजवादी पार्टी से जुड़े सक्रिय नेता थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी।
