नहीं थम रहा क्राईम! प्रयागराज में फिर से एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, वारदात के बाद घर में लगाई आग

Saturday, Apr 23, 2022 - 12:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाला माला सामने आया है। जिले के गंगापार थरवाई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में शुक्रवार की रात एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वहीं दो वर्षीय बच्ची साक्षी को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थरवई थाना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की रात खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

 मृतकों में राजकुमार यादव (55 वर्ष), राजकुमार की बेटी मनीषा (25 वर्ष), राजकुमार की पत्नी कुसुम (50 वर्ष), राजकुमार की बहु सविता (30 वर्ष) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने सविता की दो वर्षीय बेटी साक्षी पर भी हमला किया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



 

उन्होंने बताया कि राजकुमार का पुत्र सुनील किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर था, इसलिए वह बच गया। घटनास्थल पर डाग स्क्वायड और फारेंसिक टीम सहित पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है। इससे पहले 15 अप्रैल को गंगापार के नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी और परिवार के मुखिया के शव को फंदे से लटका पाया गया था।  

Anu Malhotra

Advertising