यू.टी. पुलिस के 7 अधिकारियों पर विजीलैंस का शिकंजा

Friday, Dec 09, 2016 - 09:55 AM (IST)

चंडीगढ़ (कुलदीप): सी.बी.आई. ट्रैप के सदमे से उबरने की कोशिश में लगी यू.टी. पुलिस अधिकारियों के लिए उनके ही विभाग की यूनिट विजीलैंस गले का फांस बनती नजर आ रही है। मामूसी केसों की जांच में खामियों के बाद पिछले 3 महीनों में विजीलैंस ने यू.टी. पुलिस के पूर्व डी.आई.जी., पूर्व डी.एस.पी. व सस्पैंड इंस्पैक्टर सहित अलग-अलग केसों में 3 इंस्पैक्टरों के खिलाफ किसी में केस रजिस्टर्ड किया है तो किसी में इंक्वायरी खोल दी। हालांकि, अभी तक किसी भी केस की जांच विजीलैंस विभाग पूरी नहीं कर पाया है।

 

केस-1 
वर्ष 2016 सितम्बर में विजीलैंस विभाग ने यू.टी. पुलिस के सस्पैंड इंस्पैक्टर राजेश शुक्ला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में केस दर्ज किया था। काफी पहले सी.बी.आई. द्वारा गिरफ्तारी के तुरंत बाद जांच के आधार पर विजीलैंस को राजेश शुक्ला के पास आय से अधिक संपत्ति होने की सूचना मिल चुकी थी लेकिन लंबी जांच के बाद राजेश शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज किया। हालांकि, अभी तक जांच आगे नहीं बढ़ पाई है। 

 

केस-2
4 अक्तूबर, 2016 को विजीलैंस ने यू.टी. पुलिस के पूर्व डी.आई.जी. आर.एस. घुम्मन, पूर्व डी.एस.पी. जगबीर सिंह व वर्तमान सैक्टर-36 थाना प्रभारी इंस्पैक्टर नसीब सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। वर्ष 2011 में 7 वाटर करियर जवानों की भर्ती प्रक्रिया में धांधली होने की शिकायत पर जांच करने के बाद वर्ष 2016 में केस दर्ज हुआ। हालांकि, इस भर्ती प्रक्रिया को विवादित होने के बाद रद्द कर दिया गया था। 

केस-3 
वर्ष 2016 अक्तूबर में यू.टी. पुलिस के वर्तमान में तैनात इंस्पैक्टर रामदयाल व सब-इंस्पैक्टर तिलक राज के खिलाफ विजीलैंस इंक्वायरी मार्क हुई थी। पुलिस अधिकारियों पर फ्लैट के कब्जे की शिकायत पर गोलमोल रिपोर्ट पेश करने का आरोप था, जिसकी जांच में धांधली सामने आने पर इंक्वायरी मार्क हुई है। 

 

केस-4 
6 दिसम्बर, 2016 कोवर्तमान में तैनात इंस्पैक्टर बलजीत सिंह की जांच के खिलाफ विजीलैंस इंक्वायरी मार्क की गई। सैक्टर-32 में शोरूम केयर टेकर के खिलाफ टेनैंट की शिकायत पर सैक्टर-34 पुलिस ने केस नहीं रजिस्टर्ड किया जबकि, डी.आई.जी. को दोबारा शिकायत देने के बाद ऑपरेशन सेल की जांच में आरोपी केयर टेकर जगदीश बंसल के खिलाफ ट्रैस पासिंग व चोरी की शिकायत दर्ज कर ऑनर आरोपी जगदीश बंसल की पत्नी है और टेनैंट ने 7 महीने पहले शिकायत दर्ज करवाई थी। 

Advertising