रामायण के 'राम' से यूजर्स ने पूछा- 'कोरोना से कब पीछा छूटेगा प्रभु', मिला ये जवाब

Sunday, May 03, 2020 - 02:14 PM (IST)

नेशनल डेस्कः रामानंद सागर निर्मित धारावाहिक रामायण का शनिवार को आखिरी एपिसोड प्रसारित हुआ। 33 साल बाद 'रामायण' को कोरोना संकट के बीच फिर से दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ तो इसने दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं रामायण के सभी किरदारों की प्रसिद्धी आज भी सुर्खियों में बनी हुई है। रामायण में भगवान 'राम' का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल भी रामायण के पुन: प्रसारण के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं और अपने दर्शकों से लगातार टच में बने हुए हैं।

वहीं उत्तर रामायाण के आखिरी एपिसोड के बाद रविवार को वे #AskArun के साथ जुड़े और उनके सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान उनके फैंन्स ने उनसे काफी वाल पूछे। एक फैन ने पूछा, "कोरोना वायरस से कब पीछा छूटेगा प्रभु। इस पर अरुण गोविल ने भी इसका जवाब बाखूबी से दिया। अरुण गोविल ने जवाब देते हुए लिखा, "सबके प्रयास से जल्द ही छूटेगा। उनका जवाब काफी वायरल हो रहा है। उनके इस ट्वीट पर लग भी रिएक्ट कर रहे हैं।  बता दें कि रामानंद सागर की रामायण ने 33 साल बाद भी बीते 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ की व्यूवरशिप दर्ज की है। इस बात की जानकारी दूरदर्शन के ट्विटर हैंडल के जरिए दी गई थी। रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर पहली बार 1987 में हुआ था।

 

इस धारावाहिक में अरुण गोविल ने राम की भूमिका, सुनील लहरी ने लक्ष्मण और दीपिका चिखलिया ने सीता की भूमिका अदा की थी। वहीं रावण का रोल अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था और हनुमान का दारा सिंह ने। जब से दूरदर्शन पर रामायाण का प्रसारण शुरू हुआ लोगों ने खास कर नई जेनेरेशन ने इसमें खासी दिलचस्पी दिखाई। सोशल मीडिया पहले दिन से ही सोशल मीडिया पर की न किसी कारण ट्रेंडिंग में रहा।

Seema Sharma

Advertising