अमेरिकी राजदूत ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात की, राज्य के अच्छे पर्यावरण को सराहा

Tuesday, Aug 21, 2018 - 10:54 PM (IST)

अमरावती: भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की। वह राज्य की राजधानी अमरावती की एक दिन यात्रा पर आए हैं। 

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नायडू ने राजदूत को तत्काल समय वाली कामकाज के संचालन प्रणाली ई प्रगति तथा अन्य सूचना प्रौद्योगिकी आधारित पहल से अवगत कराया। नायडू ने जस्टर को राज्य के बुनियादी ढांचा विकास की भी जानकारी दी। राजदूत ने मुख्यमंत्री से कहा कि राज्य में बेहतर वातावरण की वजह से अमेरिकी कंपनियां आंध्र प्रदेश में निवेश की इच्छुक हैं।  
 

 

Pardeep

Advertising