बंगाल में ट्रेन से 1.38 लाख अमेरिकी डॉलर जब्त, मां-बेटा गिरफ्तार

Tuesday, Nov 12, 2019 - 10:14 PM (IST)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से एक महिला और उसके बेटे से 1,38,700 अमेरिकी डॉलर नकद बरामद किए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पहुंचने पर कंचनजंगा एक्सप्रेस के एक जनरल डिब्बे में छापा मारा। मिजोरम की रहने वाली महिला और उसके बेटे के पास से बेहिसाब नकदी बरामद की गई। 

सीमा शुल्क अधिकारी ने बताया,‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों म्यामां से कोलकाता तक सोने की तस्करी में लिप्त हैं। ऐसा लगता है कि वे कोलकाता में तस्करी का सोना बेचकर उसके पैसे लेकर लौट रहे थे।' उन्होंने बताया कि मिजोरम पहुंचने के बाद, पैसे को शायद वे म्यामां भेजने वाले थे। उन्होंने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

shukdev

Advertising