बटमोल साहिब में उमड़ा आस्था का सैलाब, मांगी अमन की दुआ

Saturday, Apr 29, 2017 - 06:33 PM (IST)

श्रीनगर: हजरत शेख दाउद साहिब का उर्स श्रीनगर के बटमालू में आज धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस उर्स को बटमोल साहिब ( आरए) के नाम से जाना जाता है। उर्स में जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों से सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। बटामोल साहिब में महिलाओं और बच्चों ने भी दुआएं मांगी। पूरा क्षेत्र कुरान की आयातों से गूंजायमान हो गया।

 


इस मौके पर उलेमाओं और इमामों ने बटमोल साहिब के जीवन पर प्राकश डाला। उन्होंने बताया कि संत ने अपनी सारी जिन्दगी इस्लाम की सेवा और प्रचार में लगा दी। पूरे विश्व में सूफी संतों को मानवता के प्रचार-प्रसार के लिए जाना जाता है। सूफी संत गरीबों और जरूरतमंदों के दाता होते हैं। जानकारी के अनुसार बटमोल साहिब एक बड़े बर्तन में खुद खाना बनाते थे जिससे सैंकड़ों लोगों का पेट भरता था।

 

Advertising