'रंगीला गर्ल' का कांग्रेस से हुआ मोहभंग, सोशल मीडिया पर लोगों ने कर दी बोलती बंद

Tuesday, Sep 10, 2019 - 06:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: फिल्मों से राजनीति में आई ‘रंगीला गर्ल’  उर्मिला मातोंडकर का कांग्रेस से मोहभंग हो गया। करीब छह माह पहले पार्टी में शामिल हुई उर्मिला ने अंदरूनी गुटबाजी का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया। हालांकि जिस जोश से वह राजनीति में आई थी ​वह काफी दिलचस्प था बीच राह में उनका इस्तीफा कई सवाल उठा रहा है। खैर यह तो ​हम नहीं जानते की अंदर की बात क्या है लेकिन इतना जरुर है कि लोगों को उनका यह​फैसला कुछ रास नहीं आया। अब बात ​अभिनेता की हो या राजनेता की सोशल मीडिया तो अपनी भागीदारी​ दिखा ही देता है। कांग्रेस का दामन छोड़ते ही ट्विटर पर #UrmilaMatondkar टॉप ट्रेंड करने लगा जहां लोगों ने ‘रंगीला गर्ल’ को जमकर निशाने पर लिया। आप भी देखिए उर्मिला मातोंडकर के इस सियासी नाटक पर क्या है लोगों की राय:-

 

\

\

vasudha

Advertising