उरी हमले में मारे गए शहीदों के बच्चों की मदद करेगी यह लड़की

Sunday, Sep 25, 2016 - 07:59 PM (IST)

अहमदाबाद: उरी में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों की मदद के लिए लंदन में रहने वाली नीति रॉव ने मदद के हाथ बढ़ाए है। नीति अपनी तनख्वाह और पॉकेट मनी से बचाए हुए पैसों को उरी हमले में शहीद हुए जवानों के बच्चों को देना चाहती हैं।  

नीति ने कहा कि वह शहीदों के बच्चों की सहायता के लिए हर साल 25 हजार रुपए देंगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्चा लंदन में पढऩा चाहता है तो वह उसकी पढ़ाई का खर्च भी संभालेंगी। उन्होंने कहा अभी हाल ही में एक संस्था ने उन्हें 5 लाख रुपए पुरस्कार के तौर पर दिए हैं। वह उन पैसों को उरी हमले में मारे गए शहीदों के बच्चों की मदद के लिए प्रयोग करेंगी। नीति ने कहा कि जब मैंने उरी हमले के बारे में सुना तब मैं काफी दुखी थी। 

नीति लंदन यूनिवर्सिटी में साहित्य में रिसर्च कर रही हैं। उनका परिवार 12 साल से लंदन में रह रहा है। उनके पिता वहां एक प्राइवेट जॉब करते हैं। वह अभी छुट्टी पर अहमदाबाद आई हुई हैं। 

Advertising