UPSC ने जारी किया 2019 का एक्जाम कैलेंडर

Saturday, Dec 22, 2018 - 09:32 PM (IST)

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने वर्ष 2019 का एक्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। छात्र अब इसी के हिसाब से प्रीलिम्स और मेंस की तैयार कर सकेंगे। इस कैलेंडर के अनुसार अनुसार सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा 20 सितंबर 2019 को आयोजित की जाएगी। सिविल सर्विस परीक्षा का नोटिफिकेशन 19 फरवरी, 2019 को जारी किया जाएगा और 18 मार्च तक इसके लिए आवेदन लिए जाएंगे। वहीं 2019 में इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रीलिम्स की परीक्षा 6 जनवरी को होगी। सीडीएस परीक्षा 3 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2019 में 2 जून को आयोजित करेगा।

यह है शेड्यूल
छात्र यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर परीक्षा कैलेंडर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रीलिम्स)- 6 जनवरी 2019 
सीडीएस परीक्षा (I)- 3 फरवरी 2019 
एनडीए और एनए परीक्षा (I)- 21 अप्रैल 2019 
सिविल सर्विसेज (प्रीलिम्स)- 2 जून 2019
सीडीएस परीक्षा (II)- 8 सितंबर 2019 
एनडीए और एनए परीक्षा (II)- 17 नवंबर 2019  
भारतीय वन सेवा- 1 दिसंबर 2019 

shukdev

Advertising