UPSC सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट जारी, इशिता किशोर ने किया टॉप
punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2023 - 03:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम की आज घोषणा कर दी जिसमें कुल 933 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है इनमें से शीर्ष चार स्थानों पर महिला उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। आयोग द्वारा मंगलवार को घोषित परिणामों में सफल घोषित 933 उम्मीदवारों में 613 पुरूष तथा 320 महिलाएं हैं। इशिता किशोर पहले , गरिमा लोहिया दूसरे , उमा हराथी तीसरे तथा स्मृति मिश्रा चौथे स्थान पर रही हैं। शीर्ष 25 उम्मीदवारों में से 14 महिलाएं तथा 11 पुरूष हैं।
पहले स्थान पर रही इशिता किशोर ने राजनीति शास्त्र और अंतररष्ट्रीय संबंधों के विषय के साथ परीक्षा पास की है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कालेज ऑफ कार्मस की अर्थशास्त्र की छात्रा रही हैं। दूसरे स्थान पर रही गरिमा लोहिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कालेज से कार्मस में पढाई की है। सिविल सेवा परीक्षा में उनके विषय कामर्स और अकाउंटेंसी थे। तीसरे स्थान पर रही उमा हराथी ने आई आई टी हैदराबाद से सिविल इंजीनयरिंग में बी टेक किया है। सिविल सेवा परीक्षा उन्होंने वैकल्पिक विषय एंथ्रोपोलोजी के साथ पास की। स्मृति मिश्रा दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कालेज से पढ़ी हैं और सिविल सेवा परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय प्राणी विज्ञान रहा है।
सिविल सेवा 2022 की प्रारंभिक परीक्षा 5 जून 2022 को हुई थी जिसके लिए 11 लाख 35 हजार 697 उम्मीदवारों ने आवेदन किया लेकिन 5 लाख 73 हजार 735 ने परीक्षा दी। इनमें से 13090 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की। इनमें से 2529 उम्मीदवारों ने सितम्बर 2022 में हुई मुख्य परीक्षा पास की जिनमें से 933 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के बाद सफल घोषित किया गया। सफल उम्मीदवारों में 41 बेंचमार्क दिव्यांग भी शामिल हैं।
टॉपर्स की लिस्ट
- 5809986 इशिता किशोर
- 1506175 गरिमा लोहिया
- 1019872 उमा हरति एन
- 0858695 स्मृति मिश्रा
- 0906457 मयूर हजारिका
- 2409491 गहना नव्या जेम्स
- 1802522 वसीम अहमद भट
- 0853004 अनिरुद्ध यादव
- 3517201 कनिका गोयल
- 0205139 राहुल श्रीवास्तव
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, जुआ और सट्टा के तीन मामलों में 13 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए नकदी बरामद

Recommended News

Jyeshta Purnima पर इन चीजों के दान से आएगी सुख- समृद्धि, बरसेगी मां लक्ष्मी की भी कृपा

Shukrawar Ke Upay: आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करें तो...

ज्येष्ठ माह के दिन जरूर करें गंगा स्नान, जाने-अनजाने में हुए पापों से मिलेगी मुक्ति

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन इन चीजों को दान करने से घर में आती है बरकत, पैसों से भर जाएगी तिजोरी!