UPSC CMS 2026: सरकारी डॉक्टर बनने का बड़ा मौका! 1358 पदों पर भर्ती, 31 मार्च तक करें आवेदन
punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 05:31 PM (IST)
नेशनल डेस्क: मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Union Public Service Commission (UPSC) ने Combined Medical Services Examination 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से देशभर में विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में 1358 से अधिक पदों को भरा जाएगा।
इस परीक्षा के जरिए चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार की कई प्रतिष्ठित संस्थाओं में मेडिकल ऑफिसर के पद पर नियुक्ति मिलती है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
UPSC CMS 2026: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
- कुल पद: 1358
- नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 11 मार्च 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026 (शाम 6 बजे तक)
- परीक्षा तिथि: 2 अगस्त 2026
- आधिकारिक वेबसाइट: upsc.gov.in / upsconline.nic.in
किन पदों पर होगी नियुक्ति
इस परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को कई अहम सरकारी विभागों में पोस्टिंग मिलती है, जिनमें शामिल हैं:
- Central Health Service
- Indian Railways
- New Delhi Municipal Council (NDMC)
- Municipal Corporation of Delhi (MCD)
इन संस्थानों में General Duty Medical Officer (GDMO), Assistant Divisional Medical Officer (ADMO) और अन्य मेडिकल पदों पर नियुक्ति की जाती है।
शैक्षिक योग्यता
UPSC CMS 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास MBBS डिग्री होना आवश्यक है।
हालांकि जो छात्र अभी MBBS के फाइनल ईयर में पढ़ रहे हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन चयन प्रक्रिया पूरी होने से पहले उन्हें अपनी डिग्री का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
आयु सीमा
- अधिकतम आयु: 32 वर्ष (1 अगस्त 2026 तक)
- कुछ विशेष पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
- उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1994 के बाद होना चाहिए।
- आरक्षण में छूट
- SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष
- OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष
- PwD और पूर्व सैनिकों को नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी
UPSC CMS भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा।
1. लिखित परीक्षा
इसमें दो पेपर होंगे:
- Paper I – General Medicine और Paediatrics
- Paper II – Surgery, Gynaecology & Obstetrics और Preventive & Social Medicine
लिखित परीक्षा कुल 500 अंकों की होगी।
2. इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन कैसे करें
- उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यदि पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो One-Time Registration (OTR) पूरा करें।
- लॉगिन करने के बाद Combined Medical Services Examination 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी भरें।
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
- आवेदन शुल्क
- General / OBC / EWS: ₹200
- SC / ST / PwD / महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
