SupremeCourt में सुनवाई के दौरान हंगामा, याचिकाकर्ता ने जजों पर चिल्लाकर उछाले कागज, जानिए क्या था पूरा मामला
punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 04:00 PM (IST)
नेशनल डेस्क: सुप्रीम कोर्ट में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक वकील ने जजों पर चिल्लाकर कागज उछाल दिए। आरोपी यहीं नहीं रुका उसने बदसलूकी की, देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी पकड़ लिया उसके उसे कोर्ट रुम से बाहर ले गए। इस शख्स की पहचान प्रबल प्रताप यादव के रूप में हुई है।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही थी। कोर्ट रूम में मौजूद चश्मदीदों और अदालती आदेश के मुताबिक, एडवोकेट की ड्रेस पहनकर आए प्रबल प्रताप ने बेंच को 'मिस्टर ज्यूडिशियल सर्वेंट' कहकर संबोधित किया। इतना ही नहीं, उसने जजों पर रौब झाड़ते हुए कहा, 'मैं आपको आदेश देता हूं कि लखनऊ के एसीपी (विकासनगर) के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी करें।
185 पन्नों की फाइल को हवा में उछाला
जस्टिस विश्वनाथन ने एडवोकेट की ड्रेस में शख्स से पूछा कि क्या आप हमें आदेश दे रहे हैं? तो प्रबल प्रताप ने खुद को संप्रभु बताते हुए कहा कि मेरी तरफ से बस इतना ही, सब कुछ रिकॉर्ड पर है। इसके तुरंत बाद उसने अपने हाथ में मौजूद 185 पन्नों की फाइल को हवा में उछाल दिया और जजों पर पेपर फेंकते हुए सीजेआई के लिए असंसदीय व अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। माहौल बिगड़ता देख वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़कर कोर्ट रूम से बाहर निकाला।
सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ नहीं की कोई कार्रवाई
जस्टिस विश्वनाथन ने आरोपी हालत को देखते हुए उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि उन्होंने उसकी याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया। घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर लोग अगल- अगल प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
