युवक को शादी के झांसे में फंसाया, बात हुई पक्की, चार दिन रही साथ, फिर पांचवें दिन कर डाला 'वो वाला' कांड जो कभी...

punjabkesari.in Sunday, Nov 16, 2025 - 03:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क। शिवपुरी जिले में सक्रिय एक शातिर लुटेरी दुल्हन गिरोह ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक युवक को शादी के झांसे में फंसाकर बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। गिरोह के सदस्यों ने युवक से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित करीब ₹3 लाख हड़प लिए। इस धोखे का शिकार हुए युवक ने अपनी रिश्तेदार के साथ शिवपुरी के एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ऐसे बिछाया गया पूरा जाल

शिकायतकर्ता निरंजन जाट (बुलंदशहर निवासी) की रिश्तेदार मंजू देवी (हाथरस, यूपी निवासी) ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। निरंजन की शादी नहीं हो पा रही थी इसी दौरान उनका संपर्क ओडिशा के एक व्यक्ति शिवा से हुआ। शिवा ने रिश्तेदार के माध्यम से बात की और निरंजन की शादी कराने का वादा किया। शिवा शिवपुरी के महेंद्र शर्मा को साथ लेकर मंजू देवी के घर पहुंचा और शादी की बात पक्की की।

 

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: 16 नवंबर को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! आपके शहर में जानें क्या है 24 कैरेट गोल्ड का रेट?

 

निरंजन के परिवार को शिवपुरी बुलाया गया जहां ओडिशा के रायपुर जिले की रहने वाली चांदनी (शंकरलाल चौहान की बेटी) को दुल्हन बनाकर ₹3 लाख दहेज के रूप में लेकर बुलंदशहर भेजा गया। 25 सितंबर 2023 को बुलंदशहर में निरंजन और चांदनी का वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न हुआ। चांदनी शादी के बाद चार दिन तक निरंजन के साथ रही।

पांचवें दिन दुल्हन लाखों का माल लेकर फरार

पांचवें दिन सुबह निरंजन के होश उड़ गए जब उन्होंने देखा कि दुल्हन चांदनी घर से गायब है। वह अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के सारे जेवरात ₹20 हजार नकद और अन्य कीमती सामान लेकर चंपत हो गई थी। कुल मिलाकर निरंजन को ₹3 लाख से अधिक का नुकसान हुआ।
निरंजन को तुरंत शक हुआ कि यह एक सुनियोजित साजिश थी और महेंद्र शर्मा, शिवा और चांदनी सभी एक ही गिरोह के सदस्य हैं जो शादी का लालच देकर लोगों को ठगते हैं।

 

यह भी पढ़ें: RSS Worker Suicide: फंदे पर लटका मिला इस RSS कार्यकर्ता का शव, टिकट न मिलने से थे परेशान

 

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

मंजू देवी ने एसपी को बताया कि यह गिरोह पहले भी कई जगहों पर गरीब और शादी की तलाश में रहने वाले युवकों को निशाना बना चुका है। उनका तरीका यही है कि पहले दहेज के नाम पर पैसे लेते हैं फिर दुल्हन भेजकर कुछ दिन रुकवाते हैं और मौका मिलते ही सब कुछ लूटकर फरार हो जाते हैं। पीड़ित परिवार ने एसपी से अपील की है कि आरोपियों चांदनी, महेंद्र शर्मा और शिवा सहित पूरे गिरोह पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए और उनके चोरी गए गहने, पैसे व अन्य सामान वापस दिलाए जाएं।

एसपी ऑफिस में आवेदन दर्ज, जांच शुरू

पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी कार्यालय में आवेदन दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। यह घटना शिवपुरी और आसपास के इलाकों में ऐसे धोखेबाजों से सावधान रहने की चेतावनी देती है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi