UP: अयोध्या में 7 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ तड़पती मिली, गैंगरेप की आशंका

Thursday, Mar 17, 2022 - 06:47 AM (IST)

नेशनल डेस्कः अयोध्या में स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला बैराग पुरा में बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे सात वर्षीय मासूम के खून से लथपथ मिलने पर हड़कंप मच गया। मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि दुराचारी मासूम को बहला कर सुनसान स्थान पर ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। 

हालत गंभीर होने पर महिला अस्पताल किया गया रेफर
मासूम के चीखने पर आसपास के लोग उस तरफ गए। तब तक दुराचारी बच्ची को छोड़कर भाग निकला। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया किंतु वह हाथ नहीं आया। बालिका को श्रीराम चिकित्सालय ले जाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। महिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम मासूम का इलाज करने में जुटी हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे घटना के आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।

Pardeep

Advertising