unsung hero : कोरोना वायरस की महामारी में शहर को सैनिटाइज करने का काम कर रहा आकाश सम्बयाल

Monday, Apr 27, 2020 - 05:33 PM (IST)

साम्बा (अजय): कोरोना वायरस की इस महामारी को साम्बा शहर से खत्म करने के लिए शहर की केहली मंडी निवासी 17 वर्षीय आकाश सम्बयाल पिछले 2 सप्ताह से लगातार पूरे शहर में घुमकर सभी चीजों को सैनिटाइज कर रहे हैं। आकाश सम्बयाल राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से जुड़े हुए हैं और वहीं से प्रेरणा लेकर व लगातार इस काम को अंजाम दे रहे हैं। शहर की प्रत्येक दुकान के शटर को सैनिटाइज करने के इलावा, बैंक, ए.टी.एम. और सडक़ किनारे पार्क हुई गाडिय़ों पर भी स्प्रे करते हैं। सुबह से लेकर दोपहर तक आकाश सम्बयाल अपनी पीठ पीछे पंप को बांधकर कई जगहों पर जाते हैं और वहां सैनिटाइज करते हैं। वहीं इस युवा की मुहिम को साम्बा शहर के लोग भी पूरी तरह से प्रोत्साहित कर रहे हैं। 

Monika Jamwal

Advertising