गठबंधन टूटने के बाद भाजपा, पीडीपी के बीच अनावश्यक आरोप-प्रत्यारोप : सिन्हा

punjabkesari.in Sunday, Jul 15, 2018 - 05:53 AM (IST)

श्रीनगर: भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को कहा कि जम्मू - कश्मीर में पिछले महीने भाजपा और पीडीपी के बीच गठबंधन अचानक खत्म होने के बाद दोनों के बीच ‘‘ अनावश्यक ’’ आरोप - प्रत्यारोप चल रहा है। वर्ष 2015 के बिहार चुनावों के बाद से भाजपा नेतृत्व के साथ टकराव मोल लेने वाले सिन्हा ने कहा कि दूसरे पक्ष पर दोष मढऩा गलत है क्योंकि ‘‘ कोई भी पूर्ण नहीं है। ’’  

उन्होंने एक ट्वीट में कहा , ‘‘ दोस्त से दुश्मन बनने के बाद अनावश्यक आरोप - प्रत्यारोप चल रहा है। जब तक गठबंधन था सब ठीक था -- हम जम्मू - कश्मीर में पीडीपी के साथ सरकार चला रहे थे। दुर्भाग्य से कुछ हफ्ते पहले हमने रास्ता अलग कर लिया इसलिए यह कहना गलत है कि हम ठीक थे और वे सही हैं। ’’ परिवहन , पर्यटन और संस्कृति पर संसद की समिति के प्रतिनिधिमंडल के तोर पर सिन्हा श्रीनगर के दौरे पर हैं।      

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News